Title: Need to bring Bharat Wagon and Engineering Company Limited, Patna under the administrative control of the Ministry of Railways.
(बाढ़) : सभापति महोदया, मैं सरकार का ध्यान भारत वैगन एंड इंजनियरिंग कम्पनी लमिटेड की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। महोदया, इस कम्पनी का उदय एक निजी कम्पनी के रूप में हुआ था। इसका पूर्व का नाम ब्रिटानिया इंजनियरिंग कम्पनी था। निजी प्रबंधन द्वारा फैक्ट्री को न चलाए जा सकने के कारण १९७४ में सरकार ने इस कम्पनी का अधिग्रहण कर लिया था। इसका प्रधान कार्यालय पटना में है तथा इसका मुख्य व्यवसाय वभिन्न प्रकार के वैगनों का निर्माण करना है। इसे लगातार दो बार उत्पादकता पुरुस्कारों और उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए इंदिरा गांधी स्मारक राष्ट्रीय पुरुस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। सभापति महोदया, इस कम्पनी की मान्यता प्राप्त यूनियन ने इस कम्पनी को रेल मंत्रालय के अधीन करने की सिफारिश की है और मेरे विचार में भी यह कम्पनी रेल मंत्रालय के अधीन रहकर अपना कार्य और अधिक कुशलता से कर सकेगी।
अत: सभापति महोदया, मैं सरकार से यह निवेदन करता हूं कि रेल मंत्रालय द्वारा बिहार की एकमात्र भारी अभियांत्रित कम्पनी भारत वैगन एंड इंजनियरिंग कम्पनी लमिटेड का शीघ्रातिशीघ्र रेल मंत्रालय में विलय किया जाए जिससे बिहार का औद्योगिक विकास हो सके।