NT>
Title: Need to check circulation of VCDs containing provocative speeches of certain anti-national elements pertaining to disputed site at Ayodhya in Maharastra and other parts of the country.
श्री चन्द्रकांत खैरे (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) : अध्यक्ष महोदय, मैं बहुत महत्वपूर्ण विषय पर आपका, सरकार और सदन का ध्यान आकर्षित कर रहा हूं। खतरनाक मौलाना मसूद अजहर की बहुत ही खतरनाक स्पीच और संदेश महाराष्ट्र के हर गांव में, मेरे चुनाव क्षेत्र सम्भाजी नगर, औरंगाबाद सहित संपूर्ण महाराष्ट्र में इनकी वीसीडी कैसेट के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है, जिससे लोगों की भावनाएं भड़कें और हिन्दू तथा मुसलमानों के बीच में दरार पैदा हो। मैं वह कैसेट आपको देने वाला हूं। इस कैसेट की वजह से हमारे संपूर्ण महाराष्ट्र के लोगों में बहुत ही गंभीर प्रश्न निर्मित हुआ है कि मौलाना मसूद, जो लश्कर-ए-तोएबा और अपने बाकी साथियों के साथ में है, उसे पाकिस्तान सरकार ने छोड़ दिया है। वीसीडी कैसेट के माध्यम से बताया जा रहा है कि जो बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा है,…( व्यवधान)
महोदय, यह बहुत गंभीर प्रश्न है, इसमें यह बताया गया है कि हिन्दुस्तान सरकार के विरूद्ध शस्त्र उठाओ, जेहाद करो, मुसलमानों, आप पूरे तैयार हो जाओ।…( व्यवधान)इसमें यह लिखा है – “गोली की ये आवाज है, लोगो, वक्त का ऐलान है, उठो ए मुसलमान, जेहाद करो। सर कटता है कट जाने दो, बिकने दो इमान। मुसलमान, जेहाद करो। देती है तारीख गवाही, हम कितने मतवाले हैं। किन आंखों से देखेंगे हम, मस्जिद का अपमान। मुसलमान, जेहाद करो। हाथ में हो इस्लाम का परचम और उठाओ कुरान, मुसलमान, जेहाद करो। दरिया के उस पार चलो और आग लगा दो कश्ती में, राहे खुदा में जान गई, तो इनकी शान है, मुसलमान जेहाद करो। मुसलमान, मुस्लिम को कट जाने का वक्त आया है, मुसलमान, जेहाद करो।”…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : खैरे जी, कैसेट कहां है?
…( व्यवधान)श्री चन्द्रकांत खैरे : महोदय, मैं कैसेट सभा पटल पर रख रहा हूं।*…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : इसमें झगड़े की क्या बात है?
…( व्यवधान)
श्री सुरेश रामराव जाधव (परभनी) : जिसने यह कैसेट बांटी है उस पर पोटा लगाना चाहिए।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : आप बाहर की कोई वस्तु यहां नहीं ला सकते, आप बैठिए।
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Sir, I demand that the Government of India must take cognisance of it and deal firmly with Pakistan Government. … (Interruptions)
* As the Speaker subsequently did not accord the necessary permission, the CD was not treated as Laid on the Table.
13.00 hrs.
The Government must bring back all those whom we demanded to be tried in India. Let the Government do it. We support it. … (Interruptions)
श्री मोहन रावले (मुम्बई दक्षिण मध्य) :अध्यक्ष जी, यह खतरनाक आतंकवादी है, जिसे छोड़ा गया है।
श्री रामदास आठवले :अध्यक्ष जी, चाहे हिंदू हों या मुसलमान, जो लोग भी हिंदू-मुसलमानों में झगड़ा करवाते हैं, उनके विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
अध्यक्ष महोदय : आप कैसेट मेरे पास भेज दीजिएगा, मैं उसे देख लूंगा।
SHRI SOMNATH CHATTERJEE : Sir, you please go through the cassette. Nothing should be said which might create problem in this country. … (Interruptions)
श्री रामदास आठवले :हिंदुओं और मुसलमानों में दरार पैदा करने वाले लोगों को सबक सिखाओ। चाहे हिंदू आतंकवादी हो या मुस्लिम, दोनों को सबक सिखाओ।
THE MINISTER OF URBAN DEVELOPMENT AND POVERTY ALLEVIATION (SHRI ANANTH KUMAR): A very grave matter has been brought to the notice of the House. Many hon. Members are agitated from all sections of the House. I will bring the entire matter to the notice of the hon. Deputy Prime Minister, who is also holding the Home portfolio. … (Interruptions)
SHRI SOMNATH CHATTERJEE : Sir, it is for you to decide. … (Interruptions)
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI: It is a Pakistan’s campaign and Pakistan’s plan to divide India. The Government of India must take cognisance of this fact. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Shri Priya Ranjan Dasmunsi, who has permitted you to speak? Please sit down.
… (Interruptions)