an>
Title : Need to collect information about Shri Mumtaz Ansari, Ex-Member of Parliament (Lok Sabha) who is missing for the last two years.
श्री राम कृपाल यादव (पटना) : उपाध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से सरकार और पूरे सदन का एक अत्यन्त गम्भीर मामले की तरफ ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। प्रो. मुमताज अंसारी इसी सदन के सदस्य रहे थे, जो अब सदस्य नहीं हैं, पूर्व सांसद हैं। उनका घर तो पटना में है, लेकिन वे सर्विस प्रोफेसर रांची, झारखण्ड में करते थे। दो वर्ष हुए, वे अपने घर से दफ्तर की तरफ कालेज ज्वाइन करने के लिए गये, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं है। इससे उनका पूरा परिवार परेशान है, अभी तक उनका कहीं भी पता नहीं है। अगर कोई घटना घटी होती तो आपके माध्यम से कोई खबर हुई होती। वे पैंशन उठा रहे हैं कि नहीं उठा रहे हैं, क्या है या नहीं है, कुछ भी पता नहीं है। उनका पूरा परिवार परेशान है।
मैं आपके माध्यम से माननीय गृह मंत्री जी का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं कि प्रो. मुमताज अंसारी, पूर्व सांसद को यथाशीघ्र कार्रवाई करके निकाला जाये और इस मामले को गम्भीरता से लेकर सी.बी.आई. को दे दिया जाये। सभी माननीय सांसदों और पूर्व सांसदों के आप कस्टोडियन हैं। मेरा आपसे आग्रह होगा कि आप सरकार को विशेष रूप से निर्देशित करें, ताकि इसमें पहल करके प्रो. मुमताज अंसारी
* Not Recorded.
का सरकार पता करे कि वे कहां हैं, नहीं तो इस पूरे मामले को सी.बी.आई. के सुपुर्द कर दिया जाये, ताकि उनका मामला सामने आ सके।
MR. DEPUTY-SPEAKER: Please sit down. Next is Shri Chandrakant Khaire.
… (Interruptions)
श्री राम कृपाल यादव : यहां माननीय संसदीय कार्य मंत्री जी बैठे हैं, वे सूचना ग्रहण करें। यह बहुत ही महत्वपूर्ण मामला है।…( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : आपका मामला आ गया, आपका पाइंट आ गया।
श्री राम कृपाल यादव : ये सूचना मंत्री भी हैं, मगर सूचना से क्या मतलब है, संसदीय कार्य मंत्री की हैसियत से आप इसको दिखवाइये कि पूर्व सांसद दो वर्ष से कहां लापता हैं। सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Ram Kripal Yadav, please sit down. The point being made by you has already come in the record.
… (Interruptions)
श्री राम कृपाल यादव : आप सांसदों के कस्टोडियन हैं, पूर्व सांसदों के कस्टोडियन हैं, इसको हल्के ढंग से नहीं लिया जाये, यह बहुत ही महत्वपूर्ण और अत्यन्त ही गम्भीर मामला है। …( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : श्री सीताराम सिंह का नाम एसोसिएट कर दें।
श्री राम कृपाल यादव : एक पूर्व सांसद नहीं हैं, दो साल से उनका पता नहीं है, उनकी हत्या कर दी गई, क्या हो गया, कुछ भी पता नहीं चल रहा है।…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: You know that I cannot compel the Government to make a statement. Please sit down.