an>
Title: Need to conduct classes in the recently set up Kendriya Vidyalaya in Maharajganj, Bihar.
श्री प्रभुनाथ सिंह (महाराजगंज, बिहार) उपाध्यक्ष महोदय, बिहार प्रान्त अन्तर्गत सिवान जिला का महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय है। महाराजगंज में अनुमंडलीय पुलिस मुख्यालय, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, उच्च विद्यालय, महाविद्यालय, अनेकों उच्च कोटि के व्यावसायिक प्रतिष्ठान, थाना, प्रखंड मुख्यालय आदि पूर्व से हैं। महाराजगंज और उसके आसपास के क्षेत्र में हजारों की संख्या में केन्द्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारी, सेवा निवृत कर्मचारी निवास करते हैं। महाराजगंज एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है परन्तु महाराजगंज में एक भी अच्छा विद्यालय नहीं है। मजबूर होकर कर्मचारियों को शिक्षा अध्य़यन हेतु अपने बच्चों को बाहर भेजना पड़ता है जिस के कारण कर्मचारियों को अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। महाराजगंज में वर्षों से एक अच्छे विद्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही है। महाराजगंज में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। केन्द्र सरकार के निदेशानुसार राज्य सरकार द्वारा महाराजगंज केन्द्रीय विद्यालय का प्रारूप एवं समाहर्ता सिवान द्वारा भवन एवं भूमि की उपलब्धता संबधी प्रतिवेदन केन्द्र सरकार को भेज दिया गया है। मैं आपके माध्यम से केन्द्र सरकार के मांग करता हूं कि बिहार प्रान्त अन्तर्गत सिवान जिले के महाराजगंज में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ाई शीघ्र शुरू करायी जाए।
MR. DEPUTY-SPEAKER: Prof. M. Ramadass – not present.
Shri Hemlal Murmu – not present.