Title: Need to construct a by-pass at Shajapur and four-lane road between Shajapur and Dewas in Madhya Pradesh. – Laid.
(शाजापुर) : महोदय, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-३, जो आगरा से मुम्बई जाता है, कि मध्य प्रदेश में शाजापुर से देवास के बीच में जर्जर स्थिति है। मार्ग अत्यधिक संकरा है तथा पुल पुलियायें अत्यधिक संकरी व जर्जर स्थिति में है। सड़क पर अत्यधिक गड्ढे पड़े हैं। अनेक बार अनुरोध करने पर सड़क को ठीक करने का काम किया, किंतु सड़क की हालत अभी भी खराब है। आवागमन की भारी आवाजाही और भारी वाहनों के अत्यधिक संख्या में आने जाने के लिए इस मार्ग को शाजापुर से देवास तक फोर लेन बनाने तथा शाजापुर में बाईपास बनाने की आवश्यकता है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि उपरोक्त कार्य करने की स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करें।
* Treated as laid on the Table