Judgements

Need To Construct A Railway Line Linking Jammu-Rajouri-Poonch Via … on 5 December, 2007

Lok Sabha Debates
Need To Construct A Railway Line Linking Jammu-Rajouri-Poonch Via … on 5 December, 2007


>

Title: Need to construct a railway line linking Jammu-Rajouri-Poonch via Akhnoor in Jammu and Kashmir.

श्री मदन लाल शर्मा (जम्मू): मोहतरम डिप्टी स्पीकर सर, मैं आपकी विसातत से सरकार और खास तौर से रेलवे मिनिस्ट्री से एक इसतदवा करना चाहता हूं। मेरा क्षेत्र जम्मू, पुंछ पॉर्लियामेंटरी कांस्टीटुंसी, जो देश में सबसे बड़ी कांस्टीटुंसी है, इसमें 20 असैम्बली सैगमेंट हैं। इसमें सारी असैम्बली सैगमेंट्स एक्यचुअल लाइन ऑफ कंट्रोल और इंटरनेशनल बॉर्डर के साथ लगे हुए हैं। सारे देश में बड़ी तेजी के साथ रेलवे लाइन बिछाने का काम हो रहा है, खास तौर से जम्मू-कश्मीर में, जम्मू-उधमपुर-बारामूला-काजीकुंड रेल लाईन बिछाई जा रही है लेकिन जो बार्डर डिस्ट्रिक्ट राजौरी और पुंछ हैं, ये रेलवे लाईन से जम्मू से जुड़ने से महरूम हैं। वहां बहुत से आर्मी के डिवीजन हैं और वहां देश के कोने-कोने से आए हुए फौजी सर्विस करते हैं। आपको पता है पिछले सालों में मिलिटेंसी के दौरान बहुत सी आईडीज़ के जरिए बहुत नुकसान हुआ है जिसमें आर्मी के फौजी जवानों की जानें भी गई हैं। इसलिए मैं गुजारिश करना चाहता हूं आने वाले बजट में जम्मू से राजौरी, पुंछ वाया अखनूर रेलवे लाइन के लिए सर्वे कराया जाए और आने वाले बजट में उसके लिए पैसे का प्रावधान रखा जाए ताकि उसका फेज्ड मैनर में काम शुरू हो सके जिससे लोगों की लांग पेंडिंग डिमांड पूरी हो सके।