>
Title: Need to construct a Railway Over Bridge at Dhaula in Amreli Parliamentary Constituency, Gujarat.
श्री वी.के. ठुम्मर (अमरेली) : अध्यक्ष महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र अमरेली से अहमदाबाद के रास्ते पर गयारह रेलवे क्रॉसिंग पड़ते हैं जिसमें एक घौला क्षेत्र ही ऐसा है जहां पर अक्सर यातायात जाम हो जाता है। इस क्षेत्र में दो रेलवे क्रॉसिंग हैं, इसी क्षेत्र से डबल डेकर मालगाड़ी चल रही है जो काफी लम्बी होती है जिसके पार करने में एक एक घंआ लग जाता है, जिसके कारण अमरेली से अहमदाबाद जाने वाला यातायात जाम हो जाता है और काफी समय इस मार्ग पर रूकना पड़ता है। अतः इस क्रॉसिंग पर एक रेलवे उपरी पुल बनाया जाये जिससे यातायात को सुगम बनाया जा सके।
अतः सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि अमरेली से अहमदाबाद के बीच घौला क्षेत्र पर एक उपरी पुल तत्काल बनाया जाये।
* Treated as laid on the Table.