an>
Title : Need to construct a road passing through Kishanpur Sanctaury in Kheeri Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh.
श्री रवि प्रकाश वर्मा (खीरी) : महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र काफी बड़ा है, जिसे बांध संरक्षण परियोजना के अंतर्गत किशनपुर सेंक्चुरी बना दिया गया है। सेंक्चुरी एवं दूसरे वन क्षेत्रों के मध्य महाराजनगर, कांप, एलनगंज, किशनपुर इत्यादि कई गांव पुराने समय से बसे हुए हैं। इन गांवों तक जाने के लिए कोई आम रास्ता नहीं है। वन विभाग वन मार्गो पर निकलने में एतराज करता है तथा हर बार ग्रामीण को जुर्माना देना पड़ता है। इन सभी कारणों से भारत सरकार की योजनाएं इन ग्रामों में नहीं पहुंच पा रही हैं और तकरीबन १५ हजार लोगों की आबादी अत्यंत ही पिछड़ेपन में जी रही हैं तथा विकास नहीं कर पा रही है।
अत: भारत सरकार शीघ्र ही किशनपुर सेंक्चुरी के मध्य से पक्के मार्ग के निर्माण की अनुमति दे।