Judgements

Need To Construct Dams For Providing Irrigation And Drinking Water … on 19 August, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Construct Dams For Providing Irrigation And Drinking Water … on 19 August, 2010


>

Title: Need to construct dams for providing irrigation and drinking water facilities in Hingoli Parliamentary Constituency, Maharashtra-laid.

श्री सुभाष बापूराव वानखेडे(हिंगोली): मेरे संसदीय क्षेत्र हिंगौली में तीन जिलों के अन्तर्गत आने वाले ग्यारह तहसील क्षेत्रों में सिंचाई जमीन बहुत कम है । यदि मेरे संसदीय क्षेत्र पैनगंगा नदी पर विभिन्न जगहों पर बांध बनवाया गया तो उमरखेड, महागांव, हदगांव, हिमायतनगर, माहूर, किनवट, हिंगोली कलमनुरी तहसील क्षेत्रों की पेयजल की समस्या भी हल हो सकती है । इस नदी पर पैनगंगा प्रकल्प बनाया गया है लेकिन प्रतिवर्ष इस प्रकल्प से जलस्तर पूर्ण होने के कारण लाखों क्यूसेक पानी नदी में बहा दिया जाता है। उस पानी को अगर रोका गया तो सिंचाई क्षेत्रों में बढ़ोतरी हो सकती है ।

          नीचे प्रस्तावित किए गए जगहों पर कोल्हापुरी बांध बनवाए जाए ।

(1) हदगांव तहसील अंतर्गत उचेगांव, तलणी, मनुला, माटाला, बेलगव्हाण एवं कोथला (2) माहूर तहसील अंतर्गत मदनापुर, टाकली, उनकेश्वर(3) उमरखेड एवं महागांव तहसील अंतर्गत बेलखेड, तीवरंग, तिवड़ी, देवसरी, करंजी, पानथरा, टेंभी, हिवरा ।

          पेयजल की समस्या के समाधान हेतु जनहित में हिंगौली तहसील अंतर्गत तपोवन, कन्हेरगांव नाका । सेनगांव तहसील अंतर्गत सेनगांव, जांभरून, रोडगी, नर्सी नामदव ।कमलमनुरी तहसील अंतर्गत कयाधू नदी पर संमगा, सालेगांव, शेवाला । औढ़ा तहसील अंतर्गत कयाधू नदी पर नालेगांव, माथा में बांध बनवाएं जाए उक्त बांधों के बनने से करीब सात हजार हेक्टयर जमीन पर सिंचाइ की जा सकेगी तथा बहुत बड़ी संख्या में इन तहसील क्षेत्रों के विभिन्न ग्रामों के लोगों की पेयजल की व्यवस्था हो सकती है ।