>
Title : Need to construct roads in Naxal affected Balaghat district in Madhya Pradesh.
श्री के.डी. देशमुख (बालाघाट):महोदय, मध्य प्रदेश में नक्सल प्रभावित बालाघाट के मार्गों का उन्नयन से जन सुविधा का विकास किए जाने हेतु राज्य सरकार ने कुछ सड़क निर्माण की सूची केन्द्र सरकार को भेजी है, जो कि जनहित में अति आवश्यक है। वाससिवन-कटंगी मार्ग लंबाई 30 किलोमीटर, यह प्रस्ताव राज्य शासन मध्य प्रदेश द्वारा केन्द्रीय सड़क निधि के अंतर्गत केन्द्र को भेजा गया है। परसाटोला जत्ता मोहगांव मार्ग, लंबाई 17 किलोमीटर, यह प्रस्ताव राज्य शासन मध्य प्रदेश द्वारा एलडब्ल्यूई योजना के अंतर्गत केन्द्र सरकार को भेजा गया है। लांजी दुर्ग मार्ग छत्तीसगढ़ बोर्डर तक, लंबाई 34 किलोमीटर, एलडब्ल्यूई योजना के अंतर्गत केन्द्र सरकार को भेजा गया है। लांजी सालेटेकरी मार्ग छत्तीसगढ़ बोर्डर तक, लंबाई 59 किलोमीटर, एलडब्ल्यूई योजना के अंतर्गत केन्द्र सरकार को भेजा गया है। राजेगांव किरनापुर लांजी अमगांव मार्ग, लंबाई 57 किलोमीटर, एलडब्ल्यूई योजना के अंतर्गत केन्द्र सरकार को भेजा गया है। उक्त सड़कों का निर्माण कार्य किए जाने हेतु राज्य शासन ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास हेतु केन्द्र शासन को प्रस्ताव भेजे हैं, जो भारत शासन के पास विगत छः मास से लंबित हैं। बालाघाट जिला नक्सल प्रभावित जिला है, इसीलिए बालाघाट जिले पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। अतएव भारत सरकार से मांग है कि जनहित में और नक्सल प्रभावित जिला मानकर उक्त सभी सड़कों को जो राज्य शासन ने स्वीकृति हेतु केन्द्र शासन को भेजे हैं, उनको स्वीकृत किया जाए।