Judgements

Need To Construct Roads Under Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana In … on 10 August, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Construct Roads Under Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana In … on 10 August, 2010


>

Title: Need to construct roads under Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana in Gopalganj Parliamentary Constituency, Bihar.

श्री पूर्णमासी राम (गोपालगंज):  मेरे संसदीय क्षेत्र गोपालगंज की कई प्रमुख सड़के हैं, जिन्हें प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर बनाने की आवश्यकता है। इन प्रमुख सड़कों में गोपालगंज जिला के प्रखंड विजयीपुर अंतर्गत मुशहरी बाजार से आहियापुर, बरईठा गांव होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक जाने वाली आर0ई0ओ0 पथ एवं प्रखंड विजयीपुर अंतर्गत ग्राम बरईठा के पकड़ी स्थान से देऊरवा पाखोपाल ग्राम होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा तक जाने वाली सड़क प्रमुख है। इन सड़कों के निर्माण से पूरे गोपालगंज का सर्वांगीण एवं त्वरित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

          अतः मैं आपके माध्यम से ग्रामीण विकास मंत्री से मांग करना चाहूंगा कि उपरोक्त दोनों सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनवाया जाये।