Judgements

Need To Construct The Proposed Ranjit Sagar Dam In Sajapur District, … on 4 August, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Construct The Proposed Ranjit Sagar Dam In Sajapur District, … on 4 August, 2009


>

Title : Need to construct the proposed Ranjit Sagar Dam in Sajapur district, Madhya Pradesh.

 

श्री सज्जन वर्मा (देवास): मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का तथा सिंचाई योजनाओं का प्रतिशत देश के अन्य भागों की तुलना में अत्यंत कम है। देश के पर्यावरणविदों एवं भू-वैज्ञानिकों ने इस मालवा क्षेत्र के बारे में अनेक बार घोषणाएं की हैं कि यदि इस क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले 30-35 वर्षों में देश में सबसे पहले यह क्षेत्र रेगिस्तान में परिवर्तित हो जायेगा। अतः अब आवश्यक हो गया है कि इस क्षेत्र के भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए कुछ छोटी-बड़ी सिंचाई योजनाएं शीघ्र बनाई जायें।

          ऐसी ही एक योजना मेरे संसदीय क्षेत्र के शाजापुर जिले की इसी तहसील में रणजीत सागर बांध के नाम से बनाये जाने के लिए वर्षों से सर्वे कार्य चल रहा है जो पूर्ण हो गया है, लेकिन इस योजना का निर्माण आज तक आरंभ नहीं हो सका है। मेरा अनुरोध केन्द्रीय जल संसाधन विभाग से है कि केन्द्रीय जल आयोग से इस योजना को तत्काल क्लिरियेंस दिलवाकर कार्य प्रारंभ करवाया जाये।