Judgements

Need To Convert Meter-Gauge Rail Line Between Tiranga Hills And … on 22 May, 2006

Lok Sabha Debates
Need To Convert Meter-Gauge Rail Line Between Tiranga Hills And … on 22 May, 2006


an>

Title : Need to convert meter-gauge rail line between Tiranga Hills and Ambaji into broad gauge and introduce a train connecting Mehsana – Tiranga Hills and Ambaji in Gujarat.

श्री जीवाभाई ए. पटेल (मेहसाना): महोदय, अम्बाजी का मन्दिर पर गुजरात के लोगों की ही नहीं अपितु पूरे भारत के लोगों की अपार श्रद्धा है और सैंकड़ों संख्या में पूरे भारत से लोग अम्बाजी के दर्शन हेतु जाते हैं, परन्तु यहां पर पहुंचने के लिए लोगों को बहुत कठिनाई हो रही है। अम्बा जी तक पहुंचने के लिए रेलवे की आधुनिक सुविधा नहीं है लोगों को बसों से आना जाना पडता है जो महंगा भी पड़ता है और दिक्कत भी बहुत उठानी पड़ती है। अम्बाजी मन्दिर से तरंगा हिल्स तक मीटर गैज लाइन है जिस पर आधुनिक रेल सेवा नहीं चलायी जा सकती है। इस रेल खंड को शीघ्र ही मीटर गैज से ब्राड गेज लाइन किया जाये, जिससे महेसाणा से तिरंगा हिल्सा होते अम्बा जी तक सीधे रेल सेवा शुरू की जा सके। तिरंगा हिल्स से अम्बा जी तक ब्राड गैज लाइन बनने से अन्य स्थानों को भी अम्बा जी तक जोड़ा जा सकता है और अम्बा जी से आबू रोड तक रेल लाइन भी बनाया जाना अति आवश्यक है।

सदन के माध्यम से केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि तिरंगा हिल्स से अम्बा जी तक के मीटर गैज लाइन को ब्राड गैज लाइन में तत्काल बदलकर महेसाणासे तिरंगा हिल्स होते हुए अम्बा जी रेल सेवा शुरू की जाये और बाद में इसे आबू रोड तक जोडा जाये।