an>
Title: Need to create the posts of physical Training Instructors under “Sarva Shiksha Abhiyan”.
डॉ. करण सिंह यादव (अलवर) : सभापति महोदय, शिक्षा में शारीरिक शिक्षक का बहुत बड़ा महत्व है। इसदेश में खेलों के मामले में हम शुरू से पिछड़ते जा रहे हैं। मैं आपका ध्यान मिडिल स्कूल जहां शारीरिक शिक्षक की बहुत महत्ती आवश्यकता है, उस तरफ दिलाना चाहूंगा। देश भर के मिडिल स्कूलों में पिछले गत वर्षों से शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। सर्वशिक्षा अभियान के माध्यम से मानव संसाधन मंत्रालय लगभग दो लाख पद हर वर्ष राज्य सरकारों को तृतीय श्रेणी के शिक्षक नियुक्त करने के लिए देता है। मैं जानता हूं कि राजस्थान में पिछले वर्ष तीस हजार शिक्षक नियुक्त किये गये और इस वर्ष पन्द्रह हजार शिक्षक नियुक्त किये गये, लेकिन उनमें से एक भी पद शारीरिक शिक्षक को नहीं दिया गया।
मेरा निवेदन है कि केन्द्र सरकार जब सर्वशिक्षा अभियान के माध्यम से राज्यों को शिक्षकों के पद आवंटित करे, तो प्रति मिडिल स्कूल में एक शारीरिक शिक्षक नियुक्त करे जिससे देश में बेरोजगार बैठे हुए शारीरिक शिक्षकों, विशेष तौर से मैं अपने राजस्थान की बात कहना चाहूंगा कि वहां केन्द्र सरकार द्वारा जो पद आवंटित किये जाते हैं, उनमें शारीरिक शिक्षकों के पद सुनिश्चित किये जायें। धन्यवाद।