Title: Need to declare Bansgaon in Uttar Pradesh as industrially backward area and also formulate plan for its development.
श्री राजनारायण पासी (बांसगांव) : अध्यक्ष महोदय, मेरा संसदीय क्षेत्र बांसगांव, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद के अंतर्गत आता है, एक अत्यंत ही पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। इस क्षेत्र में सरकारी अथवा गैर सरकारी क्षेत्र में कोई उद्योग स्थापित नहीं है। यह क्षेत्र केवल कृषि पर ही आधारित है। लेकिन प्रति वर्ष बाढ़ की भयंकर विभीषिका अथवा सूखे की चपेट में आ जाने की वजह से इस क्षेत्र की सम्पूर्ण फसल नष्ट हो जाती है और यहां के गरीब लोग भुखमरी की स्िथति में पहुंच जाते हैं। इस कारण इस क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है। बांसगांव क्षेत्र को यदि नेशनल बैकवर्ड एरिया घोषित करके वहां पर प्राथमिकता के आधार पर सरकारी अथवा गैर सरकारी क्षेत्र में कोई उद्योग स्थापित कर दिया जाए और प्रति वर्ष आने वाली भयंकर बाढ़ की विभीषिका की रोकथाम हेतु कोई योजना बनाकर कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना कर दी जाए तो इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव हो सकता है। अत: ऐसी स्िथति में मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि वह बांसगांव संसदीय क्षेत्र के विकास हेतु उपर्युकत योजनाएं प्राथमिकता के आधार पर अविलम्ब बनाए और लागू कराएं।