>
Title: Need to declare Lumbini-Duddhi road as a national highway and release of funds from Central Road Fund for its repair – Laid.
(डुमरियागंज) : सभापति महोदय, हमारे संसदीय जनपद सिद्धार्थनगर उ०प्र० नेपाल सीमा से सटा हुआ जनपद है। औद्योगिक द्ृष्टि से उद्योग शून्य जिलों में घोषित है। इस जनपद को जाने वाली सड़क लखनऊ से बस्ती नेशनल हाईवे नं० २८ है जो कि केन्द्र सरकार के देखरेख में है और ठीक हालत में है। परन्तु बस्ती से आगे स्टेट हाईवे सिर्द्धाथनगर तक जाती है और वही सड़क लुम्बिनी तक जाती है, यह सड़क बहुत खराब हालत मैं है और यातायात इस पर चलने लायक नहीं है। गौतम बुद्ध की जन्मस्थली, बौद्ध धर्म का तीर्थस्थान है। इसलिए अनेक पर्यटक बौद्ध धर्म के अनुयायी लंका और अन्य देशों से इस मार्ग से आते हैं, जिनको बहुत कठिनाई होती है। इस संबंध में मैंने भूतल एवं परिवहन मंत्री जी से भी अनुरोध किया था कि लुम्बिनी दुधी मार्ग को नेशनल हाईवे में सम्मिलित कर दिया जाये, जिससे पूरी सड़क ठीक प्रकार से चलने लायक बन जाए। परन्तु अभी किन्हीं कारणों से यह सम्मिलित नहीं हो पाया है।
अत: केन्द्र सरकार से मेरा अनुरोध है कि इसको राजमार्ग में सम्मिलित किया जाए और जब तक सम्मिलित नहीं होता है तब तक बस्ती से सिद्धार्थनगर, लुम्बिनी तक की सड़क के निर्माण के लिए केन्द्रीय सड़क, नधि से धन का प्रावधान करें।