>
Title: Need to deploy Disaster Management Team in flood-prone Samastipur district, Bihar.
श्री आलोक कुमार मेहता (समस्तीपुर): अध्यक्ष महोदय, समस्तीपुर बिहार के सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित 2 जिलों में एक है। वर्ष 2007 की बाढ़ में पानी में डूबकर लगभग 115 लोगों की मृत्यु हो गयी। कारण यह था कि समय पर मोटरबोट, गोताखोर और अन्य संसाधन नहीं रहने की वजह से लोग बचाए नहीं जा सके। आपदा प्रबंधन से संबंधित आयोग बनाए गए। असम और पश्चिम बंगाल में इस आयोग की व्यवस्था के तहत आपदा प्रबंधन दस्ता तैनात किए गए हैं। बिहार में समस्तीपुर की तरह दरभंगा, सीतामढ़ी, खगड़िया आदि जिलों में बाढ़ से भयावह स्थिति पैदा हो जाती है। अतः समस्तीपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का केन्द्र बिन्दु होने के नाते वहां भी आपदा प्रबंधन दस्ता तैनात किए जायें।