Title: Need to develop Agra as an international tourist city.
*प्रो. रामशंकर (आगरा): आगरा शहर में पांच विश्वस्तरीय स्मारक हैं जिनको देखने के लिए दुनियाभर से वी,आई,पी, लोग आते हैं। किन्तु २५ लाख की आबादी वाले आगरा शहर का कोई ऐसा स्वरूप नहीं है जिसे देखकर कोई भी पर्यटन प्रसिद्ध शहर कह सके। दुनिया में सर्वाधिक पर्यटक आगरा में आते हैं। यहां पर आने वाले विदेशी मेहमान जिनमें राष्ट्रपति, राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री एवं अन्य वी.वी.आई.पी. शामिल हैं उन पर इस शहर में फैली गन्दगी का बुरा प्रभाव पड़ता है। सन् २०१० में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स होने जा रहे हैं जिसमें दुनियाभर के लोग जो दिल्ली आयेंगे के सभी सम्भवत: आगरा भी आयेंगे। यहां पानी, बिजली, सड़क, सफाई की समस्या तथा पर्यटकों के लिए अन्य मनोरंजन का कोई साधन नहीं है जिससे यहां कोई पर्यटक रूकता नहीं है। ताजमहल की सुरक्षा के लिए बैराज बहुत जरूरी है जिससे ताजमहल के नीचे की लकड़ी और पत्थर सुरक्षित रह सके। यहां कोई भी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा का साधन नहीं है। अत: यहां अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाना आवश्यक हो गया है।
अत: मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि विश्व का सर्वाधिक प्रसिद्ध तथा दर्शनीय शहर आगरा को केन्द्रशासित शहर चण्ड़ीगढ़ की तरह इंटरनेशनल सिटी के रूप में विकसित करने हेतु तथा विकास के लिए स्पेशल आर्थिक पैकेज दिया जाए।
* Treated as laid on the Table.