Judgements

Need To Develop Kanwar Lake In Begusarai, Bihar As A Bird Sanctuary And … on 15 March, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Develop Kanwar Lake In Begusarai, Bihar As A Bird Sanctuary And … on 15 March, 2010


>

Title: Need to develop Kanwar Lake in Begusarai, Bihar as a Bird Sanctuary and a national tourist spot.

डॉ. भोला सिंह (नवादा): सभापति महोदया, मैं बिहार के बैगूसराय जिला में काबर झील, जो कि पक्षी विहार के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात है, आज उसकी घोर उपेक्षा हो रही है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि बंगाल में पाल के शासन काल में यह काबर झील उपस्थित हुई थी। उसके बीच के टापू पर मां जयमंगला रहती हैं। यह पर्यटन का बहुत बड़ा हिस्सा है, लेकिन उसकी घोर उपेक्षा हुई है। यहां सायबेरियन पक्षी बड़ी संख्या में सर्दी के मौसम में आते हैं, बसेरा करते हैं, अण्डा देकर के तीन-चार महीने तक बसेरा करते हैं। वर्ष 1991-92 में इसे पक्षी विहार के रूप में घोषित किया गया था, करोड़ों रूपये आवंटित हुए थे, लेकिन वह योजना कार्यान्वित नहीं हुई। हम आज इस सदन के माध्यम से और आसन के माध्यम से केन्द्र सरकार से आग्रह करते हैं कि काबर झील को पक्षी विहार और किसान विहार के रूप में स्थापित किया जाए। जहां जल है, वहां पक्षी विहार रहे और जहां जल नहीं है, वहां किसान विहार रहे। दोनों स्तर पर इसका विकास किया जाए। इसके लिए मैं सरकार का ध्यान आकृष्ट करता हूं।