Judgements

Need To Discuss In The House The Issues Concerning Atrocities … on 17 December, 2002

Lok Sabha Debates
Need To Discuss In The House The Issues Concerning Atrocities … on 17 December, 2002


NT>

Title: Need to discuss in the House the issues concerning atrocities committed against the dalit community and also declaring the residence of Babu Shri Jagjivan Ram as a national monument.

श्री राम विलास पासवान

: सर, हमने दलितों पर होने वाली एट्रोसिटीज के संबंध में एडजर्नमैन्ट मोशन दिया है। अब हाउस के सिर्फ तीन दिन बचे हैं। इसके बाद २० तारीख को सदन बंद हो रहा है। मैं समझता हूँ कि सदन में प्रधान मंत्री से भी ज्यादा अधिकार स्पीकर को होता है। आप सदन के मालिक हैं, संरक्षक हैं। इस सदन में चौथी बार हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं। …( व्यवधान)तीन बार इस मुद्दे पर सदन में सदस्यों ने अपनी राय ज़ाहिर की है। इसमें कोई पार्टी का मामला नहीं है। इस पक्ष के और उस पक्ष के सभी लोगों ने इस बात पर आम सहमति जताई कि शैडयूल्ड कास्ट्स की एट्रोसिटीज़ का मामला है और पूरे देश में जो इस तरह की घटनाएं घट रही हैं, उनके ऊपर सदन में चर्चा कराई जाए। आपने इसी सदन में कहा कि मैं इसको बीएसी में रखूँगा। दुर्भाग्य से हमको नहीं मालूम है, लेकिन वहां अनुसूचित जाति और जनजाति का रिप्रेजेन्टेशन कम रहता है चूँकि पार्टियों को अपना अपना नाम देना पड़ता है। जो चीफ व्हिप होते हैं, वे जाते हैं। इस परिस्थिति में पहले दिन से ही यह मामला सदन में उठ रहा है और बार-बार सदन को एश्योरेन्स दिया गया है कि इस पर हम डिसकशन अलाउ करेंगे। किस फॉर्म में करेंगे, वह आपकी मर्ज़ी है लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक चर्चा के लिए तारीख निर्धारित नहीं की गई है।

उधर न. ६, कृष्णा मैनन मार्ग का मामला है, वह भी दलित से संबंधित है – बाबू जगजीवन राम जी का। वहां बिजली, पानी काट दी गई है। इधर एट्रोसिटीज़ के मामले बढ़ रहे हैं और अनुसूचित जातियों और जनजातियों की रक्षा करना भारत सरकार की जिम्मेदारी है और मैं समझता हूँ कि देश के वभिन्न भागों में उनके ऊपर एट्रोसिटीज़ बढ़ रही हैं। मैं आपसे आग्रह करने के लिए आया हूँ। यह एक दल का मामला नहीं है। आप इसके ऊपर चर्चा करवाइए और एडजर्नमेंट मोशन लीजिए।This is an appropriate subject for Adjournment Motion और आपने कई बार एडजर्नमेंट मोशन अलाउ किया है। यदि बीएसी में इसके ऊपर निर्णय नहीं लिया गया है तो आपको अधिकार है कि एडजर्नमेंट मोशन के रूप में तत्काल इस पर चर्चा करवाइए, यही मेरा आग्रह है।

श्री रामदास आठवले : दलितों पर अत्याचार विषय पर चर्चा होनी चाहिए।

MR. SPEAKER: Let me make the position clear. रामदास जी, आप बैठिये। इस विषय पर परिस्थिति मेरे सामने बिल्कुल स्पष्ट है। यह विषय मैंने बीएसी में रखा था। बीएसी में अनेक विषय होते हैं और इस बारे में चर्चा भी हुई थी। मंत्री जी यहां हैं। जो मैंने कुबूल किया था, वह मैंने पूरा किया।

सरदार बूटा सिंह : आपने नियम १९३ के अधीन चर्चा करवाने के लिए कुबूल किया था।

अध्यक्ष महोदय : मैंने बीएसी में रखने के लिए कुबूल किया था और वह मैंने रखा। …( व्यवधान)

SHRI RAM VILAS PASWAN: Sir, you have said that we should allow the Minister to make his statement and after the statement, you would allow a discussion under Rule 193.

अध्यक्ष महोदय : प्लीज बैठिये। देखिये, मंत्री जी क्या कहते हैं, वह सुनें। You have to listen to the Minister.

श्री रामदास आठवले : यह बहुत महत्वपूर्ण मामला है।…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय : देखिये, मैंने राम विलास पासवान जी को यहां बोलने का मौका दिया और उन्होंने भूमिका रखी है। अभी मंत्री जी क्या बोलते हैं सबको सुनना चाहिए नहीं तो कैसे चलेगा?

 

…( व्यवधान)

 

श्री राम विलास पासवान

: मैं आपसे आग्रह करूँगा कि आप अपनी रूलिंग देखिये।Sir, you may please go through your ruling. …( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Please let the Minister reply now. Please sit down. मंत्री जी उत्तर देंगे, बाद में आप बोल सकते हैं। प्लीज़ बैठिये।

 

…( व्यवधान)

 

अध्यक्ष महोदय : मैंने अपनी रूलिंग देखी है। बीएसी में मैं लेकर जाने वाला था और मैं गया था बीएसी में। वहां क्या हुआ मंत्री जी बताएंगे। आप सुनेंगे नहीं तो कैसे होगा?

श्री रामदास आठवले : हम सुनेंगे मगर कब तक सुनेंगे?…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय : रामदास जी आप बैठिये।

: इस सदन में रूलिंग दी थी कि डिसकशन होगा मगर आपकी रूलिंग के बावजूद भी इस पर डिसकशन नहीं हो रहा है।