Judgements

Need To Enhance The Minimum Qualifying Limits Of Income For Bpl To … on 3 December, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Enhance The Minimum Qualifying Limits Of Income For Bpl To … on 3 December, 2009


>

Title: Need to enhance the minimum qualifying limits of income for BPL to facilitate benefits under the Scheme.

श्री सोनवणे प्रताप नारायणराव (धुले):महोदय, मैं आपके माध्यम से संसद का ध्यान एक महत्वपूर्ण विषय की ओर लाना चाहता हूँ।  देश में मंहगाई दिन प्रतिदिन आसमान छू रही है ।  बुनियादी चीजों के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं ।

          वर्तमान परिस्थितियों में जिन परिवारों की आय बीस हजार रूपये या उससे कम है, उन्हीं परिवारों को गरीबी रेखा के नीचे समझा जाता है तथा बी.पी.एल. परिवारों के लिए होने वाली सुविधाओं का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलता है ।

          बढ़ती मंहगाई तथा बुनियादी चीजों की बढ़ती कीमतों के कारण यह बीस हजार की आय सीमा बहुत कम है ।  बहुत सारे परिवार बी.पी.एल. परिवारों को मिलने वाली राहत पाने में असमर्थ हैं तथा मंहगाइ के कारण बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं ।

          इसलिए मैं आपके माध्यम से सरकार से मांग करता हूँ कि बढ़ती मंहगाई तथा बुनियादी जीवनोपयोगी आवश्यक चीजों की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए गरीबी रेखा की सीमा बढ़ाकर एक लाख रूपये करने के बारे में उचित कार्रवाई करने की कृपा करें ।