Judgements

Need To Enhance The Quota Of Foodgrains And Kerosene In Uttarakhand. on 4 December, 2007

Lok Sabha Debates
Need To Enhance The Quota Of Foodgrains And Kerosene In Uttarakhand. on 4 December, 2007


>

Title: Need to enhance the quota of foodgrains and kerosene in Uttarakhand.

श्री बची सिंह रावत ‘बचदा’ (अल्मोड़ा) :   माननीय अध्यक्ष जी, उत्तरांचल राज्य को, केन्द्र सरकार द्वारा खाद्यान्न में भारी कटौती की गयी है। अकेले गेहूं में जहां पहले 18 हजार मीट्रिक टन का आवंटन था, अब यह घटकर लगभग 7 हजार मीट्रिक टन हो गया। यही स्थिति चावल, चीनी और मिट्टी के तेल की भी हो गयी है। महंगाई होने से गरीब परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कंट्रोल की दुकानों पर निर्भर होते हैं। अंत्योदय अन्न योजना के तहत जो राशन 35 किलो मिलना था वह आधा ही मिल रहा है। इससे जनता में बहुत रोष है। मेरी केन्द्र सरकार से मांग है कि इस ओर ध्यान देकर, आम आदमी को राहत पहुंचाएं।