Judgements

Need To Enquire The Bomb Blast Intended For Killing Shri Paramhans … on 15 May, 2000

Lok Sabha Debates
Need To Enquire The Bomb Blast Intended For Killing Shri Paramhans … on 15 May, 2000

Title: Need to enquire the bomb blast intended for killing Shri Paramhans Ramchand Das at Ayodhya.

स्वामी चिन्मयानंद (जौनपुर): सभापति महोदय, आज अयोध्या में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। वहां वैष्णव जगत के जाने-माने संत परमहंस रामचन्द्र दास, जिनकी आयु ९० वर्ष है, पर बम से हमला हुआ है। वे अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल से बाहर साइकल पर बम रखा हुआ था। जब वे बाहर निकले तो वह बम फटा। पता नहीं वह बम रिमोट संचालित था या टाइम बम था? यह बहुत ही गम्भीर मामला है। चूंकि उनका नाम रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष के रूप में जाना जाता है और वे राम जन्म भूमि से जुड़े हुये थे, इसलिये लगता है कि इसमें किसी विदेशी एजेंसी का हाथ है। मैं चाहता हूं कि इस मामले की जांच किसी केन्द्र की एजेंसी से कराई जाये।