Title: Need to ensure procurement of paddy by Government agencies in Chhatisgarh – Laid.
(बिलासपुर):महोदय, निवेदन है कि छत्तीसगढ़ में इस वर्ष किसानों के धान की फसल अधिक उत्पादन होने से वहां के किसानों द्वारा खुशी हो रही थी। भारत शासन द्वारा धान का समर्थन मूल्य मोटा एवं पतला धान ५५० से ६२० तक प्रति क्िंवटल घोषित किया गया है। सांसदों की मांग केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार के किसानों के धान खरीदी हेतु १५०० करोड़ रूपये कर्ज दिलाया, जिससे एफ०सी०आई० मंडी तथा सहकारी सोसायटी के द्वारा खरीद की जा रही थी। उक्त कर्ज के ब्याज बोरे का खर्च तथा ढुलाई खर्च केन्द्र सरकार द्वारा वहन करने का निर्णय लिया गया था। अचानक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उक्त संसाधनों से खरीद में ३०० करोड़ रूपये घाटा होने का बहाना बनाकर खरीदी बंद करने का निर्णय लिया है, जिससे किसानों को धान खरीदी नहीं होने से बिचोलिया तथा व्यापारियों के धान के भाव प्रति क्िंवटल ४०० से ४२० क्िंवटल तक बेचना पड़ रहा है। उक्त से किसानों को लगभग ५०० करोड़ का घाटा उठाना पड़ रहा है। किसान हताश एवं उदास हैं।
भारत सरकार से अनुरोध है कि इस संबंध में जांच कराकर किसानों की समस्या का निराकरण शीघ्र किया जाए।