Judgements

Need To Ensure Proper Maintenance Of National Highway No. 28 A Between … on 7 April, 2003

Lok Sabha Debates
Need To Ensure Proper Maintenance Of National Highway No. 28 A Between … on 7 April, 2003


ont>

Title: Need to ensure proper maintenance of National Highway No. 28 A between Indo-Nepal border and Raxul in Bihar- Laid.

डॉ० मदन प्रसाद जायसवाल

( बेतिया):अध्यक्ष महोदय, भारत नेपाल की सीमा से रक्सौल तक के उच्च पथ मार्ग २८ ए को पिछले साल करोड़ों रूपये की राशि लगाकर बनाया गया। एक साल के अंदर यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है क्योंकि इस मार्ग पर जो कच्चा माल का उपयोग किया गया है, वह अच्छे किस्म का नहीं है। मार्ग इतना क्षतिग्रस्त है, जिस पर आ जा नहीं सकते हैं और परिवहन एवं यातायात का इस मार्ग पर चलना भी खतरनाक है। इस कार्य को करने वाले अभियंताओं के कार्यो की समीक्षा एवं जांच लोक हित में अति आवश्यक है।

अत: सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि उक्त मार्ग के कार्यो की जांच की जाये एवं इस मार्ग का निर्माण बार्डर रोड विभाग से करवाया जाये।