ont>
Title: Need to ensure that destitute children get the benefits of social security schemes at par with SCs and STs.
(जबलपुर) :उपाध्यक्ष महोदय, देश की अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्गों के उत्थान हेतु कई कल्याणकारी योजनाएं एवं आरक्षण की व्यवस्था की गई है, इनका लगातार विस्तार होता रहा है।
देश में अनाथ बच्चों की दशा पर शासकीय स्तर पर कार्य किया जाना आवश्यक है। आरक्षित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, चकित्सा, सामाजिक सुरक्षा के कार्यक्रम एवं कल्याणकारी योजनाओं से निरन्तर लाभान्वित किया जाता रहा है, परन्तु अनाथ बच्चे अपनी पहचान के अभाव में आरक्षित वर्गों को प्राप्त सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं।
मेरा अनुरोध है कि अनाथ बच्चों को अनुसूचित जाति अथवा जनजाति वर्ग में रखा जाना चाहिए तथा आरक्षित वर्ग को दी जाने वाली शिक्षा, रोजगार, चकित्सा, सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं के अन्तर्गत दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ दिया जाना चाहिए।