Title: Need to ensure uninterrupted electric supply in rural areas of Uttar Pradesh, particularly in Pratapgarh parliamentary constituency.
(मछलीशहर): सभापति महोदय, मैं आपके माध्यम से सरकार का ध्यान उत्तर प्रदेश, विशेषकर मेरे संसदीय क्षेत्र प्रतापगढ़ और जौनपुर में बिजली आपूर्ति की कमी की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं। इस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति न के बराबर है, जिसके कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, उद्योग-धन्धे ठप्प पड़े हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई और मड़ाई नहीं हो पा रही है।
अत: मैं केन्द्र सरकार से यह मांग करता हूं कि उत्तर प्रदेश, विशेषकर मेरे संसदीय क्षेत्र में तत्काल अबाध विद्युत आपूर्ति हेतु मांग के अनुरूप बिजली की आपूर्ति की जाये। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार को अतरिक्त बिजली सैण्ट्रल ग्रिड से उपलब्ध कराई जाये।