>
Title: Need to establish a Kendriya Vidyalaya at Hardoi in Uttar Pradesh.
श्रीमती ऊषा वर्मा (हरदोई) : अध्यक्ष महोदय, हरदोई, उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख नगर है। यहां पर केन्द्रीय सरकार के कर्मचारियों की अच्छी खासी संख्या है, इनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए केन्द्रीय विद्यालय अच्छा जरिया होता है। कहीं से भी स्थानांतरित होकर आये अधिकारी अपने बच्चों का नामांकन केन्द्रीय विद्यालय में कराते हैं।
किंतु, मेरे क्षेत्र हरदोई में एक भी केन्द्रीय विद्यालय नहीं है। अतः हमें हरदोई जिले में केन्द्रीय विद्यालय की नितान्त आवश्यकता है। मैं सदन के माध्यम से माननीय मंत्री जी से जानना चाहूंगी कि हरदोई जिले में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना कब तक हो पायेगी।