an>
Title : Need to expedite completion of pending power projects in Rajasthan.
श्री गिरधारी लाल भार्गव (जयपुर) : अध्यक्ष महोदय, राजस्थान में विद्युत का संकट गहन होता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा शहर में और गांव में विद्युत कटौती की जा रही है। खेती के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है। ग्रीष्मकाल प्रारंभ होने को है। लोगों को बिजली की समस्या और भी परेशान करने वाली है। केन्द्र सरकार के सामने राजस्थान की विद्युत की कई योजनाएं लंबित पड़ी हुयी हैं। इनका शीघ्र निपटारा किया जाना अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार प्रयत्नशील है परन्तु केन्द्र सरकार को भी इसकी ओर ध्यान देना आवश्यक है।
मेरी केन्द्रीय सरकार से मांग है कि विद्युत की परियोजनाएं जो राजस्थान से संबंधित है उनको शीघ्र पूरा करें जिससे कि विद्युत का संकट पूरा हो सके।