an>
Title: Need to expedite completion of Upper Vadhava Reservoir in Bihar.
श्री गरिधारी यादव (बांका) : महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र बांका के अन्तर्गत जिला जमुई के चकाई प्रखंड में अपर वधवा जलाशय योजना बिहार सरकार द्वारा ७५ प्रतिशत बनाकर तैयार कर दी गई थी, परन्तु धन के अभाव में इस योजना का २५ प्रतिशत कार्य ठप्प पड़ा है, जिसके कारण बनाया हुआ निर्माण कार्य भी धीरे-धीरे खराब होता जा रहा है। इस योजना के बन जाने के बाद यहां के किसानों को सिंचाई के साधन मिल जाएंगे, जिसके कारण वह लोग यहां पर रोजगार प्राप्त करने के बाद दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करेंगे। इससे एक ओर तो लोगों को रोजगार मिलेगा और देश के खाद्यान्न के उत्पादन में बढ़ोतरी करने के अवसर मिल सकेंगे।
मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि इस जलाशय योजना के अधूरे काम को अपने हाथ में लेकर पूरा करने की कृपा करे।