Judgements

Need To Expedite Construction Of A Bridge On River Rapti On National … on 24 April, 2002

Lok Sabha Debates
Need To Expedite Construction Of A Bridge On River Rapti On National … on 24 April, 2002

12.09 hrs.

Title: Need to expedite construction of a bridge on river Rapti on National Highway No.28, Gorakhpur, Uttar Pradesh.

योगी आदित्यनाथ

(गोरखपुर) : उपाध्यक्ष महोदय, गोरखपुर (उ.प्र.) में राष्ट्रीय राजमार्ग सं. २८ के कि.मी. २६२ पर राप्ती नदी के ऊपर पुल निर्माण तथा २० कि.मी. लम्बाई के एक बाईपास निर्माण की सैद्धान्तिक स्वीकृति भारत सरकार ने प्रदान की है। प्रस्तावित चार लेन का नया पुल तथा २० कि.मी. लम्बाई के बाईपास की व्यावहारिक उपयोगिता अधिक से अधिक जनहित में तभी हो सकती है जबकि नया प्रस्तावित सेतु वर्तमान सेतु के आधा कि.मी. के अंदर ही बने तथा बाईपास का निर्माण दोनों सेतुओं कोर् ौमलाते हुए देवरिया बाईपास से मिला दिया जाए।

अत: अनुरोध है कि अविलम्ब उक्त प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए नये सेतु तथा बाईपास का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाए।