/font>
Title: Need to expedite four-laning of Jhansi-Lakhnadaun part of National Highway No. 26.
(सागर):उपाध्यक्ष महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र सागर (मध्य प्रदेश) से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक २६ का विस्तार करके केन्द्र सरकार द्वारा इसे उत्तर दक्षिण कॉरीडोर लेन फोर लाइन एक्सप्रेस हाईवे के रूप में घोषित किया गया है। इस वर्ष अत्यधिक वर्षा होने के कारण झांसी से लखनादौन का मार्ग काफी खराब हो गया है जिससे इस फोर लाइन एक्सप्रेस हाईवे मार्ग से निकलने वाले वाहनों में काफी टूट-फूट होने लगी है एवं समय भी ज्यादा लगने लगा है। देश के उत्तरी भाग को देश के दक्षिण राज्यों से जोड़ने वाला यह सर्वाधिक महत्वपूर्ण हाइवे है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक २६ के कि.मी. १३२/८०० से २१५ का भाग राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के पास है। उनके द्वारा इसके चार लेन चौड़ीकरण का कार्य फरवरी २००५ तक निर्धारित करने का लक्ष्य लोक निर्माण विभाग को इस भाग में यातायात को ठीक तरह से रखने के लिए २००२-२००३ में ३३.२८ लाख रुपए तथा चालू वर्ष में ३३.२८ लाख रुपए दिए गए।
अत: केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि इस मार्ग की उपयोगिता एवं महत्व को देखते हुए शीघ्रातिशीघ्र इस मार्ग के चार लेन चौड़ीकरण का कार्य करवाने का सहयोग करें।