Judgements

Need To Expedite Opening Of A Post Office In Surajmal Vihar, Delhi. on 25 February, 2003

Lok Sabha Debates
Need To Expedite Opening Of A Post Office In Surajmal Vihar, Delhi. on 25 February, 2003


/font>

14.03 hrs.

Title: Need to expedite opening of a post office in Surajmal Vihar, Delhi.

श्री लाल बिहारीर् ौतवारी

(पूर्वी दिल्ली):उपाध्यक्ष महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में एक पोस्ट ऑफिस टीन के शैड में चल रहा था जिसे डी.डी.ए. ने डिमॉलिश कर दिया है। इसलिए यहां के रिटायर्ड लोगों को बहुत दूर जाना पड़ता है जिससे उन्हें बहुत परेशानी हो रही है। इसकेर् ौलए डी.डी.ए. ने ६००० रुपए महीने किराए पर निर्मित भवन पोस्ट ऑफिस विभाग को देने का निर्णय लिया था। बाद में दस लाख रुपए में इस भवन को खरीदने का पड्ढैसला हुआ जिसका पजेशन डी.डी.ए. द्वारा पोस्ट ऑफिस विभाग की इस अंडरटेकिंग पर कि रिवाइज एस्टीमेट के बजट में जनवरी मास में पेमेंट कर दिया जाएगा, देने को तैयार है। अत: मैं आपके माध्यम से सरकार से मांग करता हूं कि इस पोस्ट ऑफिस को शीघ्र खोला जाए क्योंकि ये लोग बहुत परेशान हैं।