>
Title : Need to expedite the construction of Sambhal – Gajraula via Hasanpur railway line in Uttar Pradesh.
डॉ. शफ़ीकुर्रहमान बर्क (सम्भल): महोदय, आपका ध्यान मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सम्भल गजरौला वाया हसनपुर की प्रस्तावित रेलवे लाइन की ओर दिलाना चाहता हूं। इस लाइन का सर्वे वगैरह भी काफी पहले हो चुका है और पिछले बजट में रेलवे मंत्रालय ने इसे वित्त मंत्रालय को भेजने की भी बात कही थी, लेकिन इस रेलवे लाइन का काम अभी तक भी शुरू नहीं हो पाया है। इस लाइन के न बनने से मेरे संसदीय क्षेत्र “सम्भल” व अमरोहा लोक सभा क्षेत्र के लाखों नागरिकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आपसे अनुरोध है कि आप सम्भल-गजरौला वाया हसनपुर रेलवे लाइन जो कि लगभग कुल 40 किमी है, का काम जल्द से जल्द शुरू करवाने का कष्ट करें।