Judgements

Need To Expedite The Installation Of Proposed Telephone Exchanges In … on 10 December, 2001

Lok Sabha Debates
Need To Expedite The Installation Of Proposed Telephone Exchanges In … on 10 December, 2001

Title: Need to expedite the installation of proposed Telephone Exchanges in U.P. – Laid.

श्री रघुराज सिंह शाक्य

(इटावा):अध्यक्ष महोदय, आपके माध्यम से संचार मंत्रालय को अवगत कराना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश के इटावा में प्रस्तावित नवीन टेलीफोन एक्सचेंजों के शुरू होने से विलम्ब से उपभोक्तागणों में आक्रोश उत्पन्न है। लोग २-३ साल से टेलीफोन कनैक्शन हेतु आवेदन व डिमांड मनी जमा करा चुके हैं, परंतु आश्वासन के अलावा कुछ नहीं। काफी बड़ी संख्या में टेलीफोन एक्सचेंजों का निर्माण अधर में है। साथ ही साथ मेरे कोटे से दिये गये टेलीफोन कनैक्शन छ : माह तक बीत जाने के बाद भी नहीं लग पाया है ।

अत: मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि अधूरे और प्रस्तावित नवीन टेलीफोन एक्सचेंज का निर्माण अविलम्ब हो अथवा डब्ल्यू.डब्ल्यू.एल जैसी वैकल्पिक व्यवस्था का अविलम्ब क्रियान्वयन उपभोक्ताओं के हित में कराने की कृपा करें।