Title : Need to expedite the inter-linking of Ken & Betwa rivers in Madhya Pradesh.
श्री जितेन्द्र सिंह बुन्देला (खजुराहो):एशिया महाद्वीप की पहली नदी जोड़ो परियोजना को भारत सरकार ने स्वीकृति दे दी है। मेरे संसदीय क्षेत्र में इस परियोजना की केन बेतवा लिंक परियोजना का डी.पी.आर. सम्मिलित हो चुका है। इसको प्रारम्भ करने से मघ्य प्रदेश के पांच जिले पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, रायसेन, विदिशा एवं उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के किसानों को सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इस परियोजना से पन्ना की 30 हजार हैक्टेयर, छतरपुर की 2.93 है, एवं झांसी की 7050 है, क्षेत्र की सिंचाई होगी। इस परियोजना से 72 मेगावाट बिजली उत्पन्न होगी। साथ ही केन बेतवा लिंक नहर कुल लम्बाई 231 किलो मीटर से मध्य प्रदेश के 39950 है, क्षेत्र में सिंचाई होगी। हमारा बुन्देलखण्ड पिछले कई वर्षो से सूखे की मार झेल रहा है। इस परियोजना के शीघ्र प्रारंभ होने से जहां किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी, वहीं पिछड़े बुन्देलखण्ड को रोजगार भी मिलेगा, जिससे पलायन की स्थिति को रोका जा सकता है। अतः केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि इस कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर पूरा किया जाए।