Judgements

Need To Fill Up Vacant Posts In Nationalised Banks Soon Specially In … on 30 August, 2007

Lok Sabha Debates
Need To Fill Up Vacant Posts In Nationalised Banks Soon Specially In … on 30 August, 2007

>

Title: Need to fill up vacant posts in Nationalised Banks soon specially in Sambhajinagar and Marathwada region.

श्री चंद्रकांत खैरे (औरंगाबाद, महारा­ट्र): अध्यक्ष महोदय, सैंट्रली स्पौंसर्ड स्कीम में रा­ष्ट्रीयकृत बैंकों की मार्फत सभी लोगों को लाभ होता है। लेकिन इन बैंकों में, चाहे वे ग्रामीण क्षेत्रों में हों या छोटे शहरों में हों, पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण, जहां दो-दो दिन में प्लान मंजूर होता है और एप्लीकेशन्स मंजूर होती हैं उनमें 20-20 दिन लगते हैं। स्वयं जाने पर हमें बताया गया कि वहां स्टाफ नहीं है। मैं चाहता हूं कि वहां स्टाफ की पूर्ति करनी चाहिए क्योंकि इसके कारण सैंट्रली स्पौंसर्ड स्कीम का लाभ लाभार्थियों को नहीं मिल पाता है।

13.00 hrs.

          मैं अपने जिले के बारे में बताना चाहता हूं कि हमारे यहां बैंकों में 119 अधिकारियों की कमी है। इनमें 61 क्लर्क हैं और कुल 219 स्टाफ कम है। अगर सारे डिस्ट्रिक्ट में देखें तो राष्ट्रीयकृत बैंक, स्टेट बैंक, बैंक ऑफ महारा­ट्र या बैंक ऑफ इंडिया में स्टाफ बहुत कम है, जिससे सैंट्रली स्पांसर्ड स्कीम का लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है। इसलिए माननीय वित्त मंत्री जी की तरफ से ऐसा आदेश निकलना चाहिए जिससे जल्दी से जल्दी वहां स्टाफ की भर्ती हो सके।

MR. SPEAKER: Now, Mr. Hannan Mollah, you raise only one matter.