Judgements

Need To Formulate A National Scheme For Providing Basic Amenities To … on 14 May, 2002

Lok Sabha Debates
Need To Formulate A National Scheme For Providing Basic Amenities To … on 14 May, 2002

Title: Need to formulate a national scheme for providing basic amenities to the people living in backward States.

श्री नवल किशोर राय

(सीतामढ़ी):सभापति महोदय, अभी हाल ही में योजना आयोग द्वारा एक मानव विकास रिपोर्ट के रूप में दस्तावेज जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में उल्लिखित तथ्यों ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है कि केवल मात्र अधिक आय से ही मानव का जीवन अधिक उन्नत हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार देश में केरल राज्य, जो प्रति व्यक्ति आय की सूची में मध्यम वर्ग का राज्य है, के निवासियों का जीवन देश में सबसे उन्नत कहा गया है और जो राज्य प्रति व्यक्ति आय की सूची में सबसे ऊपर है, वे इसके नीचे के क्रम में हैं।

मानव के जीवन को उन्नत बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल, बिजली, आवास आदि प्रमुख जन सुविधाओं की आवश्यकता है। इस द्ृष्टि से बिहार और उत्तर प्रदेश देश में सबसे पिछड़े राज्यों में से हैं। इन प्रदेशों की अनदेखी करके देश के विकास की कल्पना थोथी होगी क्योंकि इन प्रदेशों में देश की कुल जनसंख्या का १/ ३ भाग है।

अत: इतनी बड़ी संख्या में देशवासियों के पिछड़े रहने के बाद, देश के विकास की बात पूरी नहीं हो सकती। इसलिए मेरा निवेदन है कि इस वर्ग के सभी देश के राज्यों को एक इकाई के रूप में मान्यता दी जाये और यहां के निवासियों के लिए मूलभूत जन आवश्यकता, शिक्षा, चकित्सा, बिजली, सड़क, पेयजल आदि की व्यवस्था हेतु राष्ट्रीय स्तर पर योजना क्रियान्वित की जाये।