Judgements

Need To Honour The Assurance Of Providing Employment To The Farmers … on 29 April, 2008

Lok Sabha Debates
Need To Honour The Assurance Of Providing Employment To The Farmers … on 29 April, 2008


>

Title: Need to honour the assurance of providing employment to the farmers whose lands have been acquired for railway development work in Danapur Railway Division, Bihar.

श्री राम कृपाल यादव (पटना)  :  उपाध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से रेल मंत्री जी का ध्यान एक अत्यन्त गंभीर समस्या की तरफ आकृष्ट कराना चाहता हूं। हमारे संसदीय क्षेत्र पूर्व मध्य रेलवे में दानापुर रेल मंडल है जहां पिछले दिनों किसानों की बड़े पैमाने पर जमीन ली गई जिस पर रेलवे यार्ड का विकास किया गया। यह कहा गया था कि प्रभावित किसानों को राशि के साथ-साथ नौकरी भी मिलेगी। पिछले पन्द्रह वर्षों से किसान संघर्षरत हैं लेकिन आज तक उन पर ध्यान नहीं दिया गया है, उनकी सुनवाई नहीं की जा रही

 

* Not recorded.

 

है। इसी तरह पहले भी पटना जिले के फथुआ में जमीन अधिग्रहण करके रेलवे यार्ड विकसित किया गया था, मगर वहां के किसानों को राशि के अलावा नौकरी दी गई थी। मैं समझता हूं कि हमारे संसदीय क्षेत्र दानापुर के किसानों के साथ अभी तक न्याय नहीं हो पाया है। लोगों में बहुत आक्रोश है। वे तमाम गरीब तबके के किसान हैं जिनकी जमीन चली गई लेकिन आश्वासन के बाद भी उन्हें नौकरी उपलब्ध नहीं हुई।

          मैं आपके माध्यम से माननीय रेल मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट करूंगा कि आप यथाशीघ्र ध्यान देकर दानापुर क्षेत्र के लोगों को नौकरी दें ताकि उनके सामने जो रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है, उसका निदान हो सके। धन्यवाद।