Judgements

Need To Implement Drinking Water Projects In Sujangarh & Ratangarh … on 23 July, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Implement Drinking Water Projects In Sujangarh & Ratangarh … on 23 July, 2009


>

Title : Need to implement drinking water projects in Sujangarh & Ratangarh regions of Churu Parliamentary Constituency, Rajasthan.

 

श्री राम सिंह कस्वां (चुरू):जर्मनी के के.एफ.डब्ल्यू बैंक के सहयोग से राजस्थान सरकार ने चुरू, हनुमानगढ़, झुंझूनू जिलों को पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए एक परियोजना तैयार की थी। इस परियोजना को दो चरणों में क्रियान्वित किया जाना था। परियोजना के प्रथम चरण की आपणी योजना के नाम से 1994 में स्वीकृति की गई थी, जिसके तहत 370 ग्राम व 2 कस्बे लाभान्वित किए जाने का प्रावधान था। प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है व योजना का सफल संचालन किया जा रहा है, जिन गांवों में पानी का विकट संकट था, उन्हें भारी राहत मिली है। परियोजना के शेष गांवों व कस्बों को लाभान्वित करने व प्रथम चरण के तहत निर्माण की गई संरचनाओं को पूर्ण लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से परियोजना के द्वितीय चरण की स्वीकृति आवश्यक हे। मेरे जिले में सुजानगढ़ व रतनगढ़ में पीने के पानी की विकट समस्या है। उसका हल एकमात्र यही परियोजना है। तत्कालीन राजस्थान सरकार ने के.एफ.डब्ल्यू बैंक जर्मनी के सुपरवाइजरी मिशन से प्रारम्भिक बातचीत के उपरांत के.एफ.डब्ल्यू बैंक से वित्त पोषण प्राप्त करने के उद्देश्य से परियोजना के द्वितीय चरण के 450 करोड़ रूपये की स्वीकृति के प्रस्ताव भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय व वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलात के पास भेजे जा चुके हैं। इस परियोजना में राजगढ़-बूंगी पेयजल स्कीम को भी जोड़ा जाये, जो पहले इस परियोजना का ही भाग था।

          मेरा सरकार से अनुरोध है कि अविलम्ब इन प्रस्तावों को वित्त पोषण की सहमति हेतु के.एफ.डब्ल्यू. बैंक को भिजवाकर उक्त परियोजना को स्वीकृत करवा कर मेरे क्षेत्र को राहत प्रदान कर अनुगृहीत करें।