Judgements

Need To Implement The €˜One Rank One-Pension’ Scheme For Retired … on 31 August, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Implement The €˜One Rank One-Pension’ Scheme For Retired … on 31 August, 2010


>

Title: Need to implement the ‘one rank one-pension’ scheme for retired military personnel.

श्री महाबल मिश्रा (पश्चिम दिल्ली): गत् 26 साल से कई पूर्व सैनिक अपने “एक पद – एक पेंशन” की मांग दोहरा रहे हैं। इस संबंध में विभिन्न प्रांतों से आये पूर्व सैनिकों ने अपने खून से हस्ताक्षर वाला एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति जी को भी हाल ही में सौंपा है और इससे पहले भी वे अपने अलंकरण लौटा कर अपनी मांग पूरी न होने पर आक्रोश व्यक्त कर चुके हैं। बजट सत्र के दौरान संसदीय समिति भी  “एक पद – एक पेंशन” देने की जोरदार सिफारिश कर चुकी है। परन्तु अभी तक यह मामला सरकार के विचाराधीन लम्बित पड़ा हुआ है।

          अतः मेरा सरकार से अनुरोध है कि भारत माता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर देने वाले इन सभी पूर्व सैनिकों की मांग, जो एक पद एक पेंशन की है, इसे अति शीघ्र मंजूरी दी जाये।