Judgements

Need To Implement The Centrally Sponsored Schemes In Banka … on 23 August, 2006

Lok Sabha Debates
Need To Implement The Centrally Sponsored Schemes In Banka … on 23 August, 2006


an>

Title: Need to implement the centrally sponsored schemes in Banka Parliamentary Constituency, Bihar.

श्री गरिधारी यादव (बांका) : महोदय, मेरा संसदीय क्षेत्र बांका देश का अत्यंत पिछड़ा जिला है जिसकी लगभग सारी आबादी जंगलों एवं पहाड़ी क्षेत्रों में रहती है और यहां पर रहने वाले अत्यंत गरीबी की अवस्था में जी रहे हैं। शिक्षा के नाम पर कोई भी बड़ा कॉलेज और पर्याप्त स्कूल नहीं है। गरीबी एवं बेरोजगारी की वजह से यहां के नौजवान नक्सलवादी गतवधियों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इन सब कारणों से इस क्षेत्र में नक्सलवादी ताकतें बढ़ रही हैं जिसके कारण मानवीय अधिकारी एवं मौलिक अधिकारों का बुरी तरह से हनन हो रहा है। इस क्षेत्र में केन्द्रीय सरकार के प्रभावशाली प्रायोजित कार्यक्रम का फायदा यहां के लोगों को नहीं मिल रहा है और यहां के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लाभ से यहां के लोग पूरी तरह से वंचित हैं।

सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि बांका संसदीय क्षेत्र में केन्द्रीय प्रायोजिक कार्यक्रमों को लागू किया जाये जिससे यहां के लोगों को विकास का अवसर मिल सके।