Title: Need to improve telephone services in Bihar particularly in rural areas – Laid.
(बेगूसराय): महोदय, बिहार में जिन ग्रामीण इलाकों में एमएआरआर टेलीफोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, वहां यह अब बिल्कुल ही विफल है। एस.टी.डी. सुविधा की स्थिति भी ठीक नहीं है। इसका कारण यह है कि ज्यादातर ग्रामीण/ शहरी इलाकों में विद्युत की आपूर्ति खराब है। जिन एक्सचेंजों में विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था कराई गई है, वहां भी जब शाम को कर्मचारी चले जाते हैं तो शाम से सवेरे तक टेलीफोन एक्सचेंज प्राय:बंद ही रहता है। उपरोक्त स्थिति के मद्देनजर यह आवश्यक है कि बिहार के ग्रामीण इलाकों को शीध्राातिशीध्रा डब्ल्यू एल ए/ जी एस एम के माध्यम से जोड़ा जाए तथा सभी टेलीफोन एक्सचेंजों में स्थायी रूप से वैकल्पिक बिजली सप्लाई की व्यवस्था जनरेटर या अन्य माध्यम से कराई जाए। इसके अलावा जिन इलाकों में टेलीफोन की सुविधा ओवर हेड तार के माध्यम से की गई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ओ.एफ.सी. के द्वारा जोड़ दिया जाए। इंटरनेट की सुविधा गांव-गांव तक उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही पटना में विदेश संचार निगम लमिटेड का इंटरनेशनल गेटवे भी शीघ्रातिशीघ्र स्थापित कराया जाए। बिहार के महत्वपूर्ण शहरों में मोबाइल टेलीफोन की भी व्यवस्था कराई जाए।