Title: Need to include Kurmi caste of Chota Nagpur in the Scheduled Tribes list- Laid.
( रांची):अध्यक्ष महोदय, छोटा नागपुर की कुर्मी जाति जंगलों में रहती है और उनका रहन-सहन एवं संस्कृति बिल्कुल आदिवासी जैसी है। परन्तु उनको कुछ कारणों से आदिवासी विकास योजनाओं एवं अनुसूचित जनजातियों को मिलने वाली आरक्षण सुविधा नहीं मिल रही है। नोटफिकेशन ५५० दिनांक २ मई, १९१३ में दि गजट ऑफ इंडिया द्वारा आरक्षण दिये जाने की बात कही गयी है। उन्हें आजादी के बाद जनजातियों की सूची में नहीं रखा गया है परन्तु कुडमी एवं कुरमी के शब्दों की वजह से न जाने क्यों छोटा नागपुर की कुरमी जाति को जनजातियों को नहीं गिना जा रहा है। भाषाविद सर जी.ए. प्रिर्यसन की पुस्तक लिगुडस्टिक सर्वे आफ इंडिया के पांचवें अध्याय में इसका जिक्र भी किया है और इस नोटफिकेशन में नोट के माध्यम से इसको स्पष्ट किया गया है। न इस संबंध में कोई न्यायालय में विवाद हुआ और न ही इसका विरोध , परन्तु न जाने क्यों छोटा नागपुर की कुरमी जाति को जनजातियों को लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसकी जांच करना अति आवश्यक है कि कुर्मी जातियों को जनजातियों की सूची से कैसे निकाला गया।
अत: सदन के माध्यम से केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि इस प्रकरण की जांच करें और छोटा नागपुर की कुरमी जाति को जनजातियों को गिना जाये और उन्हें आरक्षण का लाभ भी मिले।