Judgements

Need To Include Rajasthani Language In The Eighth Schedule To The … on 26 February, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Include Rajasthani Language In The Eighth Schedule To The … on 26 February, 2009


>

Title: Need to include Rajasthani language in the Eighth Schedule to the Constitution.

 

श्री सुभाष महरिया (सीकर):  महोदय, मैं आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहूंगा कि राजस्थानी भाषा को आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध किया जाए, राजस्थान के सांसदों ने बारम्बार इस आवाज़ को उठाया है।…( व्यवधान) छ: करोड़ से ज्यादा लोग रोजमर्रा की जिंदगी में राजस्थानी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यूपीए सरकार द्वारा बार-बार आश्वस्त किया जाता रहा है कि हम राजस्थानी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करेंगे। यह राजस्थान के लोगों और राजस्थानी भाषा के साथ घोर अन्याय हुआ है। इसलिए राजस्थान के सब सांसदों का करबद्ध निवेदन है कि राजस्थानी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करके राजस्थान के हितों की रक्षा की जाए और राजस्थानी भाषा बोलने वाले लोगों को मौका दिया जाए।…( व्यवधान)

 

 

प्रो. रासा सिंह रावत (अजमेर): मान्यवर, हम सब इस बात का समर्थन करते हैं।…( व्यवधान) सरकार ने सदन के अंदर आश्वासन दिया था कि हम इसे लागू करेंगे, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है।…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय :  आप स्लिप भेज दीजिए, मैं एसोसिएट करवा दूंगा।

…( व्यवधान)

प्रो. रासा सिंह रावत : राजस्थानी छ: करोड़ लोगों की भाषा है, लेकिन उसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है।…( व्यवधान)

[r9] MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing is going on record.

(Interruptions)* …

उपाध्यक्ष महोदय : मैंने कहा है कि आप स्लिप भेज दीजिए, मैं एसोसिएट करवा दूंगा।

…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : प्रो. रासा सिंह रावत, श्री गिरधारी लाल भार्गव, ।श्री डांगावास, श्री जसवंत सिंह बिश्नोई और श्री निहाल चंद जी आप स्लिप भेज दीजिए।

…( व्यवधान)

* Not recorded

MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing will go on record. Do not waste the time.

(Interruptions)* …

MR. DEPUTY-SPEAKER: Ch. Lal Singh is on his legs. Please sit down now.

चौधरी लाल सिंह (उधमपुर): आप बैठिए। मैं भी आपके साथ हूं।…( व्यवधान)[N10] 

उपाध्यक्ष महोदय :   रिकार्ड में कुछ नहीं जा रहा है।

…( व्यवधान)

MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing is going on record; please sit down.

(Interruptions)* …

श्री विजयेन्द्र पाल सिंह (भीलवाड़ा)  :  उपाध्यक्ष महोदय, हम इस इश्यू पर  बोलना चाहते हैं। …( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : आपके साथी ही नहीं सुनने देना चाहते, तो मैं क्या करूं?

…( व्यवधान)

श्री विजयेन्द्र पाल सिंह  :  उपाध्यक्ष महोदय, राजस्थान विधान सभा में एक यूनेनीमस डिसीजन पारित हुआ है, जिसके तहत वह रिजर्वेशन देना चाहते हैं। लेकिन छः महीने हो गये हैं, गवर्नर साहब उस प्रस्ताव को लेकर बैठे हुए हैं, उसे आगे भेज नहीं रहे हैं। इसका क्या कारण है? हम क्या करें? गवर्नर साहब के बारे में …( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय :  आप बिना नोटिस दिये हुए बोल रहे हैं।

…( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय : मैंने आपकी पार्टी के मैम्बर को बोलने का समय दिया है।

…( व्यवधान)

श्री विजयेन्द्र पाल सिंह  :  उपाध्यक्ष महोदय, गवर्नर साहब छः महीने से उस प्रस्ताव को लेकर बैठे हुए हैं। …( व्यवधान) हमें यह समझ में नहीं आ रहा है। …( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय :  मैं आपकी बात सुन रहा हूं। आपके साथी ही बोलने नहीं दे रहे हैं।

…( व्यवधान)

श्री विजयेन्द्र पाल सिंह  :   उपाध्यक्ष महोदय, यूनेनीमस डिसीजन हुआ है। गवर्नर साहब उसे आगे नहीं भेज रहे हैं, तो हम क्या करें?  हम इस मैटर को यहां न उठायें, तो कहां उठायें? …( व्यवधान)

* Not recorded

उपाध्यक्ष महोदय :   आपने इस बारे में नोटिस नहीं दिया है।

…( व्यवधान)

MR. DEPUTY-SPEAKER: No doubt, the matter is urgent.  क्या आप लोगों ने नोटिस दिया है?

…( व्यवधान)

प्रो. रासा सिंह रावत :  उपाध्यक्ष महोदय, हम सबने सुबह प्रश्न काल स्थगित करने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन स्पीकर साहब ने कहा कि आपको बाद में बोलने का मौका दिया जायेगा। …( व्यवधान)

उपाध्यक्ष महोदय :  रिजर्वेशन वाले मुद्दे पर बोलने के लिए मैंने सुभाष महरिया जी को बुलाया है। आपकी पार्टी के मैम्बर को बोलने के लिए बुलाया है।  इससे ज्यादा मैं और क्या कर सकता हूं।?

…( व्यवधान)