Title: Need to include the Nonia Caste under the Scheduled Caste List.
(वैशाली): महोदय, अनुसूचित जाति में नाम लिखाने के लिए नोनिया जाति के हजारों-हजार लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, धरना दिए हुए हैं। बिहार में नोनिया जाति के अति पिछड़ी जाति के लोग हैं। वे अनुसूचित जाति में अपना नाम लिखाने के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे है। उनकी मांग जायज है। सरकार बराबर आश्वासन देती है लेकिन कार्यवाही नहीं करती, इसलिए ये लोग अपना नाम अनुसूचित जाति में लिखाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार सरकार ने अनुशंसा भी की है और सारी औपचारिकताएं पूरी हैं।
13.00 hrs.
लेकिन उनकी मांग मानी नहीं जा रही है, इसलिए वे प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं सरकार से इस बारे में उचित कार्यवाही की मांग करता हूं।
(जालौर): मैं माननीय रघुवंश प्रसाद सिंह की बात का अनुमोदन करता हूं।
उपाध्यक्ष महोदय : माननीय भूरिया जी और सरदार बूटा सिंह जी रघुवंश प्रसाद सिंह जी के साथ अपने को सम्बद्ध करते हैं।