>
Title : Need to include various backward classes of Uttar Pradesh in the list of Scheduled Castes.
श्री रमाशंकर राजभर (सलेमपुर): महोदय, उत्तर प्रदेश में निवास कर रही पिछड़े वर्ग की बारह जातियां- (1)कहार, कश्यप (2) केवट, मल्लाह, निषाद (3) कुम्हार प्रजापति (4) धीवर (5) बिन्द (6) भर, राजभर (7) धीमर (8) बाथम (9) तुरहा (10) गौंड (11) माँझी (12) मछुआ है ।
स्वतंत्रता प्राप्ति के 60 वर्ष बीत चुके हैं फिर भी उपर्युक्त 12 जातियों को अनुसूचित जाति में सम्मिलित नहीं किया गया है । ये सभी जाति अनुसूचित जाति में सम्मिलित होने हेतु वांछित विशिष्टतायें, योग्यताएं एवं अर्हतायें रखती हैं फिर भी इन जातियों को समाज की मुख्य धारा में सम्मिलित होने से वंचित रखा गया हैं उपर्युक्त सभी जातियां मेरे संसदीय क्षेत्र में निवास करती हैं ।
सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि उपुर्युक्त सभी जातियों के साथ साथ लोनिया, नोनिया, लोनिया-चौहान जातियों को भी विहित प्रक्रिया के अनुसार अनुसूचित जाति में सम्मिलित किये जाने हेतु संविधान में संशोधन करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाये जिससे कि इन जातियों को भी आरक्षण का लाभ प्राप्त हो सके एवं उनके सामाजिक, आर्थिक एवे शैक्षणिक स्तर में अपेक्षित प्रगति हो सके ।