Title: Need to increase support price of wheat-Laid.
(प्रतापगढ़): महोदय, किसानों के काम में आने वाली चीजों जैसे बिजली, डीजल, खाद एवं ट्रैक्टर के दाम अप्रत्याशित रूप से बढ़ गए हैं जिससे किसानों को अपने अनाज का उत्पादन करने के लिए जो लागत लगानी पड़ती है उसमें काफी बढ़ोतरी हुई है परन्तु सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य मात्र ६१० रुपये प्रति क्िंवटल रखा है जो अपर्याप्त है और इस मूल्य पर किसान उत्पादन करने के बजाय शहरों की तरफ भाग रहे हैं। किसानों से आज की तारीख में पांच रुपये में गेहूं लेने के लिए तैयार नहीं हैं। धान की खरीद में सरकार ने किसानों से धान न लेकर व्यापारियों से लिया है।
मैं सदन के माध्यम से अनुरोध करती हूं कि किसानों द्वारा जिन साधनों से अनाज उत्पादन किया जाता है उनके मूल्य और दरों में कमी की जाए और गेहूं का समर्थन मूल्य अधिक से अधिक बढ़ाया जाए जिससे किसानों में अनाज उत्पादन करने के लिए उत्साह बना रहे।