Judgements

Need To Install Adequate Number Of Atms Of Nationalised And Private … on 9 December, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Install Adequate Number Of Atms Of Nationalised And Private … on 9 December, 2010


>

Title : Need to install adequate number of ATMs of Nationalised and Private Sector Banks in Siwan district, Bihar.

 

श्री ओम प्रकाश यादव (सिवान): मेरे संसदीय क्षेत्र सीवान के सीवान जिलान्तर्गत जिला मुख्यालय शहर सहित सभी बैंकों के ए.टी.एम ग्राहकों के अनुपात में नहीं है। सभी  राष्ट्रीकृत बैंकों तथा प्राईवेट जैसे – आई.सी.आई.सी.आई., एक्सेज बैंक सहित अन्य बैंकों के ए.टी.एम ग्राहकों के अनुपात में बहुत कम हैं। सीवान उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है तथा सामरिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण जिला है। यहां पर राज्य में सबसे अधिक एन.आर.आई. भी रहते हैं तथा भारतवर्ष को अधिकांश विदेशी राजस्व की कमाई देते हैं। इस जिले में अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति की संख्या भी बहुतायत में है, जिनको ए.टी.एम. का लाभ नहीं मिल पाता है।

          अतः मैं वित्त मंत्री से मांग करता हूं कि सभी राष्ट्रीयकृत तथा प्राईवेट बैंकों के ए.टी.एम बहुतायत संख्या में जिला सीवान में यथाशीघ्र खोले जायें ताकि बैंक के ग्राहकों को सहूलियत हो सके।

 

 

 

… (Interruptions)

 

MR. CHAIRMAN:  The House stands adjourned to meet tomorrow, 10th December, 2010 at 11 a.m.

12.04 hrs. The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clock

on Friday, December   10, 2010/Agrahayana 19, 1932 (Saka).