ont>
MR. SPEAKER : Matters under Rule 377 listed for today, are treated as laid on the Table of the House.
… (Interruptions)
Title: Need to introduce a train service between Alwar and Bhiwadi, Rajasthan – Laid.
( अलवर):अध्यक्ष महोदय, राजस्थान राज्य के अलवर जिले का भिवाड़ी एक औद्योगिक शहर है। यह एन०सी०आर० के अंतर्गत आता है। इस शहर की औद्योगिक इकाइयों पर एन०सी०आर० के नियम तो लागू होते हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त सुविधायें नहीं दी जा रही हैं। यहां पर रेल सुविधा न होने से व्यापारियों, उद्योगपतियों तथा आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को इस शहर से प्रतिवर्ष लगभग ४६६ करोड़ रूपये से ऊपर प्राप्त होते हैं, लेकिन इसके विकास पर सरकार द्वारा पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
अत: मेरा सरकार से अनुरोध है कि इस क्षेत्र के व्यापारियों, उद्योगपतियों तथा आम लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अलवर से भिवाड़ी के लिए रेलगाड़ी चलाने के संबंध में प्रभावी व ठोस कदम उठाए जायें ताकि उक्त क्षेत्र/शहर के आम नागरिकों को राहत मिल सके।
* Treated as laid on the Table